राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 16 अक्टूबर को होगी वोटिंग

सूबे की आवाज़ 

 

 

नई दिल्ली/लखनऊ। चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की 1 राज्यसभा सीट के लिए 16 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा।

 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव की अधिसूचना 29 सितंबर को जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर को होगी। उम्मीदवार 9 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। मतदान 16 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और इसके बाद शाम 5 बजे से मतगणना की जाएगी।

 

राज्यसभा चुनाव में संबंधित राज्यों के निर्वाचित विधायक मतदान करते हैं। उत्तर प्रदेश से 10 और उत्तराखंड से 1 सीट के लिए यह चुनाव होगा।

 

RajyaSabhaElection UttarPradesh Uttarakhand Lucknow SoobeKiAawaz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *