सेवा संकल्प के अवसर पर जनपद स्तरीय मिलेट्स किसान मेला

सूबे की आवाज़

लखनऊ 9 अक्टूबर 2026

सेवा संकल्प अभियान के दृष्टिगत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजना अंतर्गत जनपद स्तरीय मिलेट्स किसान मेला एवं कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण योजना अंतर्गत कृषक गोष्ठी का आयोजन भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, तेलीबाग के ऑडिटोरियम में कृषि विभाग जनपद-लखनऊ द्वारा आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. एस. एन. सुशील, निदेशक भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान तेलीबाग लखनऊ द्वारा बताया गया कि संस्थान ने 75 वर्ष पूर्ण किए हैं। संस्थान का प्रयास है कि गन्ने की खेती से कृषकों को अधिक से अधिक मुनाफा बढ़ा सके। कार्यक्रम में डॉ. आर. के. त्रिपाठी द्वारा मिलेट्स के अंतर्गत उगाई जाने वाली विभिन्न फसलों के क्षेत्र को बढ़ाने एवं उनके द्वारा विभिन्न उत्पादों को तैयार कर विपणन/मूल्य संवर्धन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उप कृषि निदेशक विनय कौशल ने कृषकों को अवगत कराया कि आप सभी समय से राजकीय कृषि बीज भंडारों से अनुदानित कृषि निवेश प्राप्त कर वैज्ञानिकों द्वारा बताई जा रही वैज्ञानिक तकनीक को अपना कर खेती करेंगे तो उत्पादन और उत्पादकता में अच्छी वृद्धि जरूर होगी।

कार्यक्रम में लगभग 6 स्टॉल श्री अन्न (मिलेट्स) पर आधारित* लगाए गए एवं दो मोबाइल वैन से मिलेट्स के प्रसंस्कृत उत्पाद/अप्रसंस्कृत उत्पादों की बिक्री भी की गई। कृषि विभाग जनपद लखनऊ के कर्मियों एवं विभिन्न विकास खण्डों से आए महिला व पुरुष कृषकों को मिलाकर कुल 330 प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

अंत में कार्यक्रम के संचालक संतोष श्रीवास्तव द्वारा कार्यक्रम में आए समस्त अधिकारियों/वैज्ञानिकों, कर्मियों, मीडिया बंधुओं एवं कृषकों का आभार, धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *