
सूबे की आवाज़ संवाददाता
लखनऊ, कृषि विज्ञान केन्द्र, भाकृअनुप-भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ द्वारा आयोजित तीस दिवसीय (एक माह) ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव (RAWE) प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। यह प्रशिक्षण दिनाँक 24 अगस्त 2026 से 22 सितम्बर 2026 तक चलाया गया जिसमें गोपाल नारायण सिंह विश्व विद्यालय, सासाराम, रोहतास, बिहार के 19 छात्र एवं 16 छात्राओं, कुल 35 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. एस. एन. सुशील, निदेशक, भाकृअनुप-भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ ने सभी छात्र एवं छात्राओं का उत्साहवर्धन एवं कृषि के प्रति जागरूक करते हुये उन्हें कृषि के विभिन्न क्षेत्रों में उच्च शिक्षा जैसे JRF, SRF के द्वारा देश के विख्यात कृषि विश्व विद्यालयों से शिक्षा प्राप्त करने पर बल दिया और सभी छात्रों के उज्वल भविष्य की कमाना की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. एल. एस. गंगवार, नोडल अधिकारी के.वी.के. एवं प्रभारी, ईटापू (प्रसार, प्रोद्योगिकी मूल्यांकन एवं नीति इकाई) भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ ने इस गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना कराते हुये सभी छात्रों को प्रशिक्षण के दौरान दिये गए ज्ञान को भविष्य में उसका प्रयोग करें।
डॉ.अखिलेश कुमार दुबे, अध्यक्ष कृषि विज्ञान केन्द्र, भाकृअनुप-भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ ने सभी अतिथियों का स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया तथा इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. राम प्रकाश साहू ने पूरे तीस दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान किए गये व्याख्यानों एवं प्रयोगात्मक परीक्षणों का विस्तृत जानकारी साझा की। सभी विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशिक्षण समाप्ति पर प्रमाण पत्र भी वितरित किए गये। इस कार्यक्रम में गोपाल नारायण सिंह विश्व विद्यालय,सासाराम, रोहतास, बिहार शिक्षक डॉ. ज्योति, डॉ. अदित्य पटेल एवं डॉ. सुमित पाल तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम के सह-समन्वयक डॉ. भूपेन्द्र सिंह, श्री दीप कुमार, राम लखन भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ.अनीता सवानानी द्वारा किया गया
कार्यक्रम के अन्त में डॉ. बरसाती लाल, प्रधान वैज्ञानिक, भाकृअनुप-भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ ने उन सभी को धन्यवाद ज्ञपित किया जिनके सहयोग से कार्यक्रम का सफलता सम्पन्न हुआ ।