लुलु मॉल में दबंगों का आतंक अवैध वसूली जारी l

लुलु मॉल में दबंगों का आतंक..अवैध वसूली ज़ारी..पीड़ितों से मारपीट पर उतारू होते है कर्मचारी

विनीत तिवारी की दबंगाई आई सामने, 1500 का कटा चालान।।

लुलु मॉल के सामने नो पार्किंग जोन बना पार्किंग स्थल, जाम और अवैध वसूली से राहगीर परेशान

सूबे की आवाज़/ संवाददाता दीपिका

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ शहर के व्यस्ततम क्षेत्र सुशांत गोल्फ सिटी स्थित लुलु मॉल के ठीक सामने लगा “नो पार्किंग जोन” का बोर्ड अब सिर्फ नाम का रह गया है। यहां सड़क किनारे ई-रिक्शा, कार और अन्य निजी वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं, जिससे रोजाना जाम की स्थिति बन रही है।

रविवार को मौके से ली गई तस्वीरों और वीडियो में देखा गया कि दर्जनों ई-रिक्शा और कारें सड़क के बाएं हिस्से में खड़ी थीं। कई वाहन चालक मॉल आने वाले ग्राहकों का इंतजार करते हुए सड़क पर ही खड़े मिले। पैदल चलने वालों को भी गाड़ियों के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।

स्थानीय राहगीरों का आरोप है कि यहां केवल नो पार्किंग का उल्लंघन ही नहीं, बल्कि अवैध वसूली भी हो रही है। एक राहगीर ने बताया कि नगर निगम के कर्मी मौके पर मौजूद रहते हैं, लेकिन जुर्माना वसूलने के लिए न तो कोई रसीद दी जाती है और न ही QR कोड की व्यवस्था है। बोर्ड पर 500 रुपये जुर्माना लिखा होने के बावजूद मौके पर 1500 रुपये तक मांगे जाने का आरोप लगा।

कहना है कर्मचारियों का,

विनीत तिवारी इतने दबंग है कि गाली गलौज पर उतारू हो जाते हैं, उन्होंने कहा कि 400 गाड़ी खड़ी हो या 800 गाड़ी हमें जैसा आदेश मिला है वैसा ही करेंगे चार गाड़ी उठाएंगे,, कर्मचारियों ने कहा कि जिसकी मर्जी होगी हम उसकी गाड़ी उठाएंगे जिसकी मर्जी होगी नहीं उठाएंगे,आपसे क्या मतलब है क्या कर लेंगे आप मेरा जो करना है कर लीजिए।।

यातायात प्रभावित, दुर्घटना का खतरा
इस अवैध पार्किंग के कारण मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक धीमा हो गया है। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को निकलने में परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

क्या कहते हैं लोग
स्थानीय निवासी राजेश वर्मा ने कहा, “रोज ऑफिस जाते समय यहां 15-20 मिनट जाम में फंस जाते हैं। प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।” वहीं एक महिला राहगीर ने कहा कि शाम के समय स्थिति और खराब हो जाती है।

मांग
लोगों ने यातायात पुलिस और नगर निगम से मांग की है कि लुलु मॉल के सामने नो पार्किंग नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए। साथ ही वाहनों के लिए समुचित पार्किंग व्यवस्था की जाए और जुर्माना वसूली में पारदर्शिता लाई जाए।

इस संबंध में यातायात पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिल सका।

का आतंक..अवैध वसूली ज़ारी..पीड़ितों से मारपीट पर उतारू होते है कर्मचारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *