राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेज़ेश्कियन से करेंगे मुलाकात।

सूबे की आवाज 

संवाददाता  मोहम्मद जौन नकवी

मौलाना यासूब अब्बास आज नई दिल्ली में ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेज़ेश्कियन से करेंगे मुलाकात।

ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी जनाब मौलाना यासूब अब्बास आज नई दिल्ली में इस्लामी गणराज्य ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेज़ेश्कियन के साथ आयोजित विशेष संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मौलाना यासूब अब्बास को भारत में इस्लामी गणराज्य ईरान के राजदूत महामहिम डॉ. मोहम्मद फतहली ने ईरानी राष्ट्रपति के साथ धार्मिक नेताओं और बुद्धिजीवियों की अनौपचारिक बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

 

नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास की ओर से जारी आमंत्रण के अनुसार यह संवाद कार्यक्रम आज शाम नई दिल्ली स्थित द ओबेरॉय होटल में आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद रात्रिभोज का आयोजन होगा।

इस संवाद कार्यक्रम में ईरान के राष्ट्रपति के साथ प्रमुख धार्मिक नेताओं, बुद्धिजीवियों और सामाजिक प्रतिनिधियों के बीच आपसी हितों से जुड़े विषयों तथा व्यापक मुस्लिम जगत से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

 

मौलाना यासूब अब्बास इस कार्यक्रम में प्रमुख शिया धर्मगुरु एवं ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी के रूप में शामिल होंगे।

इस उच्चस्तरीय संवाद में मौलाना यासूब अब्बास की सहभागिता शिया समुदाय के धार्मिक एवं बौद्धिक नेतृत्व को दिए जा रहे महत्व को दर्शाती है। साथ ही यह कार्यक्रम उन्हें इस्लामी गणराज्य ईरान के नेतृत्व के साथ विचारों के आदान-प्रदान और संवाद का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा।

 

ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेज़ेश्कियन वर्तमान में भारत दौरे पर नई दिल्ली में हैं और उनकी यह यात्रा भारत में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में उनकी सहभागिता के सिलसिले में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *