किसानों को खेती के साथ पशुपालन को बढ़ावा देने की जरूरत: डॉ सत्येंद्र 

सूबे की आवाज़

संवाददाता दीपिका 

 

बक्शी का तालाब, 17 सितंबर 

बक्शी का तालाब स्थित बीज भंडार पर त्वरित मक्का विकास योनान्तर्गत किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। बक्शी का तालाब विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख रामेद्र सिंह (मोनू) ने विकासखंड बक्शी का तालाब से आए हुए कृषकों का स्वागत अभिनंदन किया तथा विकासखंड में चल रही कृषि योजनाओं की जानकारी दी। सहायक विकास अधिकारी (कृषि ) राहुल गुप्ता ने किसानों को फॉर्मर रजिस्ट्री, किसान सम्मन निधि एवं विकासखंड में दी जाने वाली कृषि सुविधाओं तथा कृषि केंद्र पर रवी सीजन में बीज वितरण की जानकारी दी।, सहायक विकास अधिकारी पौध सुरक्षा राम हंस ने कीटनाशकों के द्वारा हो रहे दुष्परिणाम पर चर्चा की तथा बताया कि कीटनाशक स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक हैं उनकी कम से कम मात्रा का उपयोग करना लाभप्रद होगा। उन्होंने बताया कि केंद्र पर फिरोमोन ट्रैप, चिपचिपे ट्रैप, लाइट ट्रैप उपलब्ध है किसानों को वितरित किए जा रहे हैं।

चंद्रभानु गुप्त कृषि महाविद्यालय के कृषि विशेषज्ञ डॉ सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस समय धान की फसल पर गंधी कीट की समस्या बढ़ेगी किसानों को सतर्क रहने की आवश्यकता है । साथ में रवी मौसम में सरसों मटर चना अलसी की बुवाई को समय से करने की सलाह दी तथा मसाला वर्गीय फसलों का रकबा बढ़ने पर भी विधिवत चर्चा की। डॉ सिंह ने बताया की राजधानी में खेती का रकबा घट रहा है किसानों को पशुपालन की तरफ बढ़ने की आवश्यकता है। तकनीकी सहायक एस एस गगन ने बताया की कृषि तकनीकी को क्लस्टर के माध्यम से किसानों तक पहुंचाने का काम विभाग कर रहा है, बीज भंडार प्रभारी मोहनी सैनी ने केंद्र पर उपस्थित चना सरसों मसूर गेहूं की प्रजातियों के बारे में बताया। कार्यक्रम मे प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर चयनित महिला सखियों को नीम का वृक्ष एवं दीपक देकर सम्मानित किया गया तथा नये नियुक्ति कृषि तकनीकी सहायकों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अखिलेश सिंह, दीपक यादव, एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट कोमल यादव, प्राची यादव, निहारिका यादव अलीशा यादव, दीप शिखा मनोरिया, अन्यया चित्रांश सहित 90 से अधिक किसान उपस्थित रहे। किसानों को जैविक खेती से संबंधित सार संग्रह भी वितरित किए गए तथा सूक्ष्म जलपान कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *