सूबे की आवाज
- संवाददाता दीपिका
- किसान दिवस का किया गया आयोजन।

किसानों की विभिन्न समस्याओं का कराया गया समाधान।
फतेहपुर
दिनांक 16 सितम्बर, 2026 को विकास भवन सभागार में श्री राम जतन मिश्र, उप कृषि निदेशक की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें श्री राम जतन मिश्र, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, उद्यान निरीक्षक, अधिशाषी अभियन्ता, सिंचाई/निचली गंगा नहर, अधिशाषी अभियन्ता, विद्युत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, सहायक अभियन्ता, नलकूप, सहायक सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता, सहायक अभियन्ता, ड्रेनेज खण्ड, सहायक अभियन्ता, विद्युत भण्डार गृह, सहायक अभियन्ता, विद्युत कार्यशाला, एस0डी0ओ0 मत्स्य, सहायक अभियन्ता, जरौली पम्प कैनाल, अवर अभियन्ता, लघु सिंचाई विभाग, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, सहायक अभियन्ता, जल निगम(ग्रामीण), गन्ना पर्यवेक्षक, सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं श्री लोकनाथ पाण्डेय, श्री बाबू सिंह, श्री रणविजय सिंह, श्री रज्जन सिंह, श्री शिवधेश मौर्य व श्री प्रेमसागर मिश्र सहित अन्य कृषकगण एवं भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित हुए।
श्री राम जतन मिश्र,द्वारा बैठक का संचालन करते हुए गत बैठक में आयी शिकायतों के अनुपालन के सम्बन्ध में कृषकों को अवगत कराते हुए शासन की लाभार्थी परक विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ प्राप्त करने की अपील की गयी। किसान दिवस बैठक में उपस्थित समस्त कृषकों से फार्मर रजिस्ट्री को अनिवार्य रूप से कराये जाने के साथ अन्य कृषकों को भी फार्मर रजिस्ट्री कराने हेतु जागरूक करने एवं जनपद के समस्त कृषकों को अधिक लाभ प्राप्त करने हेतु कृषक उत्पादक संगठनों से जुडने की अपील की गयी। श्री शैलेश कुमार, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए, कृषि रक्षा अनुभाग द्वारा खरीफ फसलों में धान एवं अरहर खरीफ फसलों धान, तिल, ज्वार, बाजरा एवं तिलहनी व दलहनी फसलों में कीटनाशक एवं खरपतवार नाशी रसायनों के संतुलित प्रयोग किये जाने एवं उन्नतशील कृषि तकनीकी जानकारी कृषकों को प्रदान की गयी। इसके साथ ही खरीफ फसलों में लगने वाले कीट यथा- तनाभेदक, पट्टी छेदक, टिड्डा आदि तथा फलदार वृक्षों में फल मक्खी कीट नियंत्रण व उसके निवारण हेतु कीटनाशक एवं खरपतवार नाशी रसायनों के संतुलित प्रयोग एवं उन्नत कृषि तकनीकी योजनाओं की जानकारी कृषकों को प्रदान की गयी। इसी क्रम में श्री नरोत्तम कुमार, जिला कृषि अधिकारी फतेहपुर के द्वारा रबी कृषि निवेशों की उपलब्धता के बारें में कृषकों को बताते हुए अधिक से अधिक संख्या में रबी फसलों की बीज बुकिंग कराते हुए अनुदान पर बीज प्राप्त करने की अपील की गयी। इसके साथ ही कृषि निवेश, बीज/उर्वरक उपलब्धता वितरण के बारे में कृषकों को अवगत कराते हुए बताया गया कि वर्तमान सत्र हेतु जनपद में पर्याप्त उर्वरक उपलब्धता है, समितिवार उर्वरक का प्रेषण कराया जा रहा है, जोत के आधार पर नियमानुसार उर्वरक वितरण कराया जायेगा। कृषकों से आवश्यकता/मांग के अनुसार ही उर्वरक क्रय करने एवं उर्वरक का भण्डारण न किये जाने की अपील की गयी।
श्री सुनील कुमार, उद्यान निरीक्षक द्वारा उद्यान विभाग में संचालित विभागीय योजनाओं की नवीनतम कृषि तकनीकी जानकारी कृषकों को दी गयी। इसके साथ ही कृषकों को प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य एवं प्रस्संकरण उद्यम औपचारिकीकरण योजना के अर्न्तगत लद्यु उद्यम अनुदान पर प्राप्त कर अपनी आय दोगुनी किये जाने, मुख्यमंत्री फल उद्यान योजना, आर0के0वी0वाई योजना, एकीकृत बागवानी मिशन आदि योजनाओं की विस्तृत तकनीकी जानकारी प्रदान कर योजनाओं में अनुमन्य अनुदान एवं उसके लाभ के बारे में बताया गया। इसके साथ आलू उत्पादक कृषकों को अवगत कराया गया कि वर्तमान सत्र में आलू खरीद हेतु जनपद में क्रय केन्द्र स्थापित कराये जायेगें एवं आलू भण्डारण में शासन द्वारा प्रति कुं0 निर्धारित सब्सिडी को कृषकों को उपलब्ध कराया जायेगा।
किसान दिवस में उपस्थित कृषकों में से श्री बाबू सिंह निवासी कोरारी के द्वारा बहुआ पावर हाउस के अर्न्तगत लो वोल्टेज की समस्या का निदान कराने एवं नया पावर हाउस का निर्माण कराये जाने की मांग की गयी। श्री शिवधेश मौर्य, निवासी ग्राम सीतापुर ब्लाक हसवॉ द्वारा ग्राम सीतापुर में स्थापित 63 केवीए ट्रांसफार्मर के स्थान पर 100 केवीए का नया विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित कराये जाने एवं उक्त विद्युत ट्रांसफार्मर से चल रहे एक निजी नलकूप के कनेक्शन को हटाये जाने की मांग की गयी। श्री रज्जन सिंह निवासी ग्राम भाऊपुर ब्लाक मलवॉ जनपद फतेहपुर में ग्राम भाऊपुर में अन्ना जानवरों को गौशालाओं मे संरक्षित करने की मांग की गयी। श्री प्रेमसागर मिश्र द्वारा ग्राम जगतपुर आदिल जो हुसेनगंज पावरहाउस के कार्यक्षेत्र में आता है उक्त ग्राम में स्थापित विद्युत ट्रांसफार्मर से ग्रामीण विद्युत आपूर्ति कराये जाने एवं उससे संचालित निजी नलकूपों के विद्युत कनेक्शनों को हटाकर कृषि फीडर से जोडने की मांग की गयी।
उप कृषि निदेशक द्वारा किसान दिवस में उपस्थित समस्त अधिकारियों से अपेक्षा की गयी कि किसान दिवस में कृषकों द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापरक निस्तारण मौके पर जाकर करे एवं शिकायतकर्ता को मौके पर बुलाकर समस्या का निराकरण करायें तथा जिन शिकायतों का निराकरण तत्काल सम्भव नहीं है उनमें एक टाइम निर्धारित कर कृषकों को अवगत कराकर निर्धारित समय सीमा के अन्दर शिकायतों का निराकरण करायें एवं शिकायत का निस्तारण के दौरान उनसे दूरभाष पर अवश्य वार्ता की जाए। इसके साथ कृषकों के फोन को प्रत्येक दशा में रिसीव किये जाए एवं उनके द्वारा बतायी जा रही समस्याओं का संज्ञान लेकर गुणवत्तापरक निस्तारण कराये ताकि कृषकों में असंतोष का भाव व्याप्त न हो।
बैठक के अन्त में कृषकों को सूक्ष्म जलपान कराया गया तथा उप कृषि निदेशक द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारियों व कृषकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) महोदय की अनुमति से किसान दिवस बैठक को समाप्त किया गया।