📰 सूबे की आवाज़ | बड़ी खबर
🏗️ UP में विकास को नई रफ्तार!
₹2,380 करोड़ के 13 प्रोजेक्ट्स को मंजूरी
लखनऊ | 13 सितंबर 2026
उत्तर प्रदेश में रियल एस्टेट और शहरी विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (UP RERA) ने राज्य के छह जिलों में 13 नई आवासीय और व्यावसायिक परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं में करीब ₹2,380.04 करोड़ के निवेश का अनुमान है और इनके तहत कुल 4,724 आवासीय एवं व्यावसायिक यूनिट्स विकसित की जाएंगी।
इन परियोजनाओं में बाराबंकी निवेश के मामले में सबसे आगे है। यहां दो आवासीय परियोजनाओं में करीब ₹751.42 करोड़ के निवेश से 591 यूनिट्स विकसित की जाएंगी।
वहीं लखनऊ में सबसे अधिक यूनिट्स विकसित होने जा रही हैं। यहां करीब ₹385.76 करोड़ की एक आवासीय परियोजना के तहत 1,392 यूनिट्स बनाए जाने की योजना है।
वाराणसी में तीन आवासीय परियोजनाओं को मंजूरी मिली है, जिनमें करीब ₹750.24 करोड़ के निवेश से 1,189 यूनिट्स विकसित होंगी। इसके अलावा गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर और आगरा में भी आवासीय एवं व्यावसायिक परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।
UP RERA के अनुसार इन परियोजनाओं के विकास से निर्माण गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ भवन निर्माण सामग्री, परिवहन, इंजीनियरिंग और इससे जुड़े अन्य क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है। इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी पैदा हो सकते हैं।
सूबे की आवाज़
“विकास की रफ्तार बढ़े, रोजगार और बेहतर आवास के अवसर बढ़ें।”