नगराम, लखनऊ। नगराम पुलिस ने अंतरजनपदीय गांजा तस्करी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 78.330 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये है। आरोपियों के पास से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही ईको स्पोर्ट कार, दो आईफोन और 12,500 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, अपराध नियंत्रण और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 13 अगस्त 2026 को नगराम-गंगागंज मार्ग स्थित हुसैनाबाद तिराहे पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध काले रंग की ईको स्पोर्ट कार को रोककर तलाशी ली। कार में रखी छह बोरियों से गांजा बरामद होने के बाद उसमें सवार दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया गया