वरुण विहार योजना का आज शुभारंभ करेंगे सीएम योगी

  1. वरुण विहार योजना का आज शुभारंभ करेंगे सीएम योगी

 

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 24 सितंबर को लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरुण विहार आवासीय योजना का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम ग्राम दोना, आगरा एक्सप्रेसवे के पास आयोजित किया जाएगा।

 

वरुण विहार योजना में पहले चरण में 2,847 आवासीय भूखंड उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन भूखंडों की दर 2,800 रुपये प्रति वर्गफुट निर्धारित की गई है। योजना के शुभारंभ के साथ भूखंडों के पंजीकरण की प्रक्रिया भी शुरू होगी।

 

सूबे की आवाज | लखनऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *