दबंगों ने शिक्षा के मंदिर को अपनी मनमानी का बनाया अखाड़ा

दबंगों ने शिक्षा के मंदिर को अपनी मनमानी का बनाया अखाड़ा

 

शिक्षा के मंदिर पर दबंगों का कब्जा DCP के आश्वासन की उड़ी धज्जियां, चिलचिलाती धूप में सड़क पर पढ़ने को मजबूर हुए नौनिहाल

 

सूबे की आवाज़ संवाददाता

 

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद इलाके में खाकी का इकबाल और कानून की अहमियत उस वक्त बौनी साबित हो गई, जब दबंगों ने शिक्षा के मंदिर को अपनी मनमानी का अखाड़ा बना दिया। अमानीगंज स्थित पन्ना बाबा पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में न्यायालय के विचाराधीन मामले और पुलिस के स्पष्ट आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए क्लासरूम में ताले जड़ दिए गए। नतीजा यह हुआ कि जिन मासूम बच्चों के हाथों में कलम और भविष्य होना चाहिए था, वे चिलचिलाती धूप में सड़क किनारे बैठकर पढ़ने को मजबूर हो गए कानून को चुनौती DCP के वादे निकले हवा-हवाई स्कूल संचालक राकेश कुमार के मुताबिक, विद्यालय के संचालन को लेकर एक विवाद चल रहा है, जिसकी शिकायत न्यायालय से लेकर स्थानीय मलिहाबाद थाने तक की जा चुकी है। इस मामले में डीसीपी नॉर्थ को भी लिखित तहरीर दी गई थी। पुलिस के आला अधिकारियों ने संचालक को यह पक्का आश्वासन दिया था कि जब तक न्यायालय का कोई अंतिम फैसला नहीं आ जाता, तब तक स्कूल का संचालन किसी भी कीमत पर बाधित नहीं किया जाएगा। लेकिन दबंगों ने पुलिस के इस आश्वासन की सरेआम धज्जियां उड़ा दीं। दबंगई और गुंडागर्दी संचालक राकेश कुमार का सीधा आरोप है कि बाबा चंदेल भारती ने कुछ आपराधिक किस्म के तत्वों के साथ मिलकर विद्यालय परिसर में दहशत फैलाई क्लासरूम में जड़ा ताला न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन करते हुए इन लोगों ने जबरन स्कूल के कई क्लासरूम में ताला डाल दिया। तोड़फोड़ और बदसलूकी दबंगों ने न केवल ताला लगाया, बल्कि स्कूल के बाहर लगे बैनर और बोर्ड भी उखाड़ फेंके। वहां चिपकाए गए पर्चे भी फाड़ दिए गए, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सड़क पर आ गया मासूमों का भविष्य इस पूरे विवाद का सबसे दर्दनाक पहलू यह रहा कि जब बच्चे सुबह अपने बस्ते लेकर स्कूल पहुंचे, तो उन्हें अपनी कक्षाओं में ताला लटकता मिला। पुलिस और प्रशासन की सुस्ती के कारण इन छोटे-छोटे बच्चों को मजबूरन कक्षाओं के बाहर, तेज धूप में सड़क किनारे बैठकर अपना दिन गुजारना पड़ा। बच्चों की इस दयनीय स्थिति को देखकर वहां मौजूद हर शख्स का दिल पसीज गया। अभिभावकों में भारी आक्रोश, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की गुहार बच्चों की पढ़ाई के साथ हुए इस भद्दे खिलवाड़ को लेकर अभिभावकों और स्थानीय ग्रामीणों में भारी उबाल है। स्कूल संचालक राकेश कुमार ने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि तत्काल प्रभाव से ताले खुलवाए जाएं और विद्यालय में पठन-पाठन सुचारू रूप से शुरू कराया जाए। न्यायालय और पुलिस के आदेशों की अवमानना कर कानून हाथ में लेने वाले बाबा चंदेल भारती और उनके साथियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। विद्यालय परिसर, बच्चों और शिक्षकों को सुरक्षा प्रदान की जाए ताकि भविष्य में ऐसी गुंडागर्दी दोबारा न हो सके। अब देखना यह है कि लखनऊ पुलिस और प्रशासन इस गुंडागर्दी पर क्या एक्शन लेता है और कब तक इन मासूमों को न्याय मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *