लखनऊ: RMLIMS के स्थापना दिवस पर सीएम योगी ने चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित
लखनऊ में रविवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (RMLIMS) के छठे स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए और चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
Lucknow YogiAdityanath HealthNews