सूबे की आवाज 
संवाददाता दीपिका
*एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम इंटेलेक्चुअल* रांची , झारखंड में विश्व प्रसिद्ध धर्मगुरु , स्कॉलर , शिक्षाविद और रिफॉर्मर मौलाना डॉक्टर कल्बे सादिक़ मरहूम को 2026 का लाइफ़ टाइम सोशल अवॉर्ड देगा
ये अवॉर्ड रांची , झारखंड में 20 सितंबर को दिया जाएगा । हकीम ए उम्मत डॉक्टर कल्बे सादिक़ ने अपनी पूरी जिंदगी मॉडर्न एजुकेशन को प्रमोट करने में , होनहार बच्चों की पढ़ाई में मदद देकर , लड़कियों की एजुकेशन की पैरवी कर के और समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ़ खुल कर आवाज़ बुलंद कर के पूरी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी
उनके द्वारा खोले गए इदारों से आज तक हजारों बच्चों की तालीम में मदद का सिलसिला जारी है । स्कॉलरशिप स्कीम के साथ फ्री एजुकेशन स्कीम , इलाज में मदद और बहुत सारी कल्याणकारी स्कीम चलाई जा रही हैं
उनकी समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान के लिए 2021 में भारत सरकार ने उन्हें ” पद्म भूषण ” अवार्ड से सम्मानित किया था । इसके अलावा उन्हें ” सर सैय्यद अवॉर्ड ” , ” शहीद मुताहहरी अवार्ड ” से भी सम्मानित किया जा चुका है । हाल ही में विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर ने भी बेंगलुरु में उनके योगदान को याद कर के श्रद्धांजलि दी
थी