पंचायत विकास के कार्यों से बनी पहचान

सूबे की आवाज़

ग्राम प्रधान वीरेंद्र शुक्ला को राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन में मिली बड़ी जिम्मेदारी..

 

लखनऊ जिले के अध्यक्ष मनोनीत, पंचायत में विकास कार्यों और सक्रियता को लेकर संगठन ने जताया भरोसा

 

लखनऊ। माल विकास खंड की ग्राम पंचायत गोंडवा बरौकी के ग्राम प्रधान वीरेंद्र शुक्ला को राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन में लखनऊ जिले का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अखिलेश सिंह ने उनके पंचायत स्तर पर कार्यों, संगठन के प्रति सहयोग और सक्रियता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।

 

11 अक्टूबर 2026 को जारी मनोनयन पत्र में संगठन ने उम्मीद जताई है कि वीरेंद्र शुक्ला पूर्ण निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उनसे ग्राम प्रधानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा उनके अधिकारों और हितों के लिए सक्रिय रहने की अपेक्षा की गई है।

ग्राम पंचायत गोंडवा बरौकी में विकास कार्यों और जनसुविधाओं को लेकर ग्राम प्रधान वीरेंद्र शुक्ला की भूमिका चर्चा में रही है। पंचायत में मैरिज लॉन, ओपन जिम और घर-घर कूड़ा संग्रह जैसी व्यवस्थाओं को लेकर किए गए प्रयास ग्रामीण सुविधाओं और स्वच्छता की दिशा में महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

ग्राम प्रधानों की आवाज बुलंद करने की चुनौती

जिले की जिम्मेदारी मिलने के बाद वीरेंद्र शुक्ला के सामने ग्राम प्रधानों की समस्याओं को संगठन के मंच पर प्रभावी ढंग से उठाने और पंचायतों के विकास से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दिलाने की चुनौती होगी। संगठन को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी और ग्राम प्रधानों के बीच समन्वय मजबूत होगा।

 

मनोनयन पत्र की प्रतिलिपि उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ललित कुमार शर्मा तथा लखनऊ के जिलाधिकारी को भी भेजी गई है। इस नियुक्ति से माल क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *