सूबे की आवाज़
संवाददाता
ई-लाटरी में चयनित कृषकों को निःशुल्क मिनिकिट बीज चना,सरसों वितरित किया गया
फतेहपुर
दिनांक 7 अक्टूबर 2026 को आईटीआई मैदान फतेहपुर में कृषि सूचना तन्त्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम योजना के अन्तर्गत जनपद स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी 2026 एवं आत्मा योजना अंतर्गत कृषक वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें श्री नरोत्तम कुमार जिला कृषि अधिकारी उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी बिंदकी भूमि संरक्षण अधिकारी राष्ट्रीय जलागम फतेहपुर सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अग्रणी जिला प्रबंधक उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सहायक निदेशक मत्स्य सहायक अभियंता सिंचाई विभाग कृषि वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र थरियांव श्रीमती साधना वैश्य श्री जितेन्द्र सिंह एवं सैकड़ो की संख्या में कृषकगण उपस्थित रहे श्री नरोत्तम कुमार जिला कृषि अधिकारी द्वारा कार्यक्रम का संचालन करते हुए शासन की लाभार्थी परक योजनाओं की जानकारी देते हुए कृषि यंत्रीकरण योजना,प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना, पीएम कुसुम योजना, परंपरागत कृषि विकास योजना, एवं रबी फसलों की उत्पादकता को बढ़ाए जाने के संबंध में तैयारी एवं रणनीति की समीक्षा तथा रबी फसलों की उन्नत तकनीकी जानकारी कृषकों को प्रदान की गई। इसके साथ ही कृषि निवेश बीज/उर्वरक उपलब्धता वितरण के बारे में कृषकों को अवगत कराते हुए बताया गया की वर्तमान रबी सत्र हेतु जनपद में पर्याप्त उर्वरक की उपलब्धता है समितिवार और उर्वरकों का प्रेषण कराते हुए जोत के आधार पर नियमानुसार उर्वरक वितरण कराया जाएगा कृषकों से आवश्यकता और मांग के अनुसार ही उर्वरक क्रय करने एवं उर्वरकों का भंडारण न किए जाने की अपील की गई। श्री सुनील कुमार उद्यान निरीक्षक द्वारा उद्यान विभाग में संचालित विभागीय योजनाओं की नवीनतम कृषि तकनीकी जानकारी किसान भाइयों को दी गई इसके साथ ही कृषकों को प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य एवं प्रसंस्करण उद्यम औपचारिकीकरण योजना के अंतर्गत लघु उद्यम अनुदान पर प्राप्त कर अपनी आय दोगुनी किए जाने मुख्यमंत्री फल उद्यान योजना आरकेवीवाई योजना एकीकृत बागवानी मिशन आदि योजनाओं की विस्तृत तकनीकी जानकारी प्रदान कर योजनाओं में अनुमन्य अनुदान एवं उसके लाभ के बारे में बताया गया इसके साथ आलू उत्पादक कृषकों को अवगत कराया गया की वर्तमान सत्र में आलू खरीद हेतु जनपद में क्रय केंद्र स्थापित कराए जाएंगे एवं आलू भंडारण में शासन द्वारा प्रति कुंतल निर्धारित सब्सिडी को कृषकों को उपलब्ध कराया जाएगा श्री शैलेश कुमार वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप ए कार्यालय जिला कृषि रक्षा अधिकारी द्वारा रबी फसलों में कीटनाशक एवं खरपतवार नाशी रसायनों के संतुलित प्रयोग किए जाने एवं उन्नतशील कृषि तकनीकी जानकारी कृषकों को प्रदान की गई श्री गोपाल कृष्ण अग्रणी जिला प्रबंधक फतेहपुर द्वारा कृषकों को अधिक से अधिक केसीसी बनाने तथा फसलों का बीमा कराने एवं मुख्यमंत्री युवा प्रोत्साहन योजना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना अटल पेंशन योजना आदि के बारे में जानकारी प्रदान की गई। श्री विजय प्रकाश सहायक निदेशक मत्स्य फतेहपुर द्वारा कृषकों को मत्स्य पालन हेतु मत्स्य संपदा योजना एवं मत्स्य विभाग में संचालित अन्य विभाग योजनाएं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। श्रीमती साधना वैश्य कृषि वैज्ञानिक एवं श्री जितेन सिंह कृषि वैज्ञानिक द्वारा फसलों के अवशेषों को ना जलाने एवं मिट्टी में मिलाकर पलावा करके बुवाई करने तथा संतुलित उर्वरकों का प्रयोग करने एवं रबी फसलों में लगने वाले कीट रोगों के नियंत्रण तथा रबी फसलों की उन्नत तकनीकी जानकारी कृषकों को प्रदान की गई। राजकीय कृषि बीज भंडार हरिहरगंज तेलियानी प्रभारी श्री अभिषेक के द्वारा ई-लॉटरी में चयनित रबी फसलों-चना,मटर, मसूर,सरसों, के मिनीकिट कृषकों को निःशुल्क वितरित किए गए। सहायक विकास अधिकारी (कृषि रक्षा) श्री विमलेश कुमार के द्वारा कीट रोगों के यान्त्रिक नियंत्रण हेतु सोलर लाइट ट्रैप का निःशुल्क वितरण किया गया अन्त में कृषकों को लंच वितरण करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
