आजमगढ़ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की समीक्षा बैठक, डीएम कार्यालय में अधिकारियों ने की अहम चर्चा

📰 सूबे  की आवाज

संवाददाता दीपिका

आजमगढ़ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की समीक्षा बैठक, डीएम कार्यालय में अधिकारियों ने की अहम चर्चा

 

आजमगढ़। जिलाधिकारी कार्यालय में ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।

 

बैठक के दौरान अभियान की प्रगति, जनहित से जुड़े कार्यों और आमजन तक सरकारी सेवाओं का प्रभावी ढंग से लाभ पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को अभियान को बेहतर तरीके से संचालित करने और निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

 

समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *