लखनऊ: दो साल से जर्जर पानी की टंकी बनी थी खतरा, अचानक भरभराकर गिरी; जलकल विभाग की कार्यशैली

लखनऊ: दो साल से जर्जर पानी की टंकी बनी थी खतरा, अचानक भरभराकर गिरी; जलकल विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल

 

लखनऊ के राजाजीपुरम में जर्जर पानी की टंकी अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन टंकी के मलबे से पास के मकान को भारी नुकसान पहुंचा।

 

बताया जा रहा है कि टंकी लंबे समय से जर्जर हालत में थी और करीब दो साल से इसे गिराने की प्रक्रिया चल रही थी। स्थानीय लोगों ने समय रहते कार्रवाई न होने पर जलकल विभाग की कार्यशैली और लापरवाही पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

 

अब सवाल यह है कि जब किसी जर्जर ढांचे से हादसे का खतरा पहले से मौजूद था, तो उसे समय रहते पूरी तरह हटाया क्यों नहीं गया? हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और शहर में ऐसे अन्य जर्जर जल ढांचों की तत्काल जांच की मांग!

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *