🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ
राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आज जुटेगा जनसमूह, कौशल किशोर के नेतृत्व में ‘आत्मसम्मान रैली’

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में आज 13 सितंबर को राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर ‘आत्मसम्मान रैली’ का आयोजन किया जा रहा है। पारख महासंघ के बैनर तले होने वाली इस रैली की शुरुआत सुबह 10 बजे प्रस्तावित है। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं पारख महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल किशोर रैली में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे।
रैली में समान शिक्षा व्यवस्था, नशामुक्त समाज, अपराधमुक्त समाज और रोजगारपरक शिक्षा जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से उठाए जाएंगे। आयोजकों की ओर से कक्षा 6 से बच्चों को नशे और अपराध से बचाव संबंधी शिक्षा देने, सरकारी और निजी स्कूलों में समान शिक्षा एवं यूनिफॉर्म व्यवस्था लागू करने तथा सरकारी स्कूलों में निःशुल्क और रोजगारपरक शिक्षा की मांग रखी गई है।
आयोजकों ने रैली को गैर-राजनीतिक बताते हुए विभिन्न वर्गों के लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की है। कौशल किशोर ने भी बड़ी संख्या में लोगों से राष्ट्र प्रेरणा स्थल पहुंचने का आह्वान किया है।
📍 स्थान: राष्ट्र प्रेरणा स्थल, लखनऊ
⏰ समय: सुबह 10 बजे
तारीख: 13 सितंबर 2026
#Lucknow #BreakingNews #KaushalKishore #AatmsammanRally #LucknowNews